आमिर खान की आने वाली फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर कंगना रनौत का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कंगना ने कहा है, कि लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट को लेकर हाल ही में जो भी चीजें सामने आ रही हैं, उस के पीछे आमिर खान की ही सोची समझी साजिश है इस सब के पीछे का मास्टर माइंड कोई और नहीं आमिर खान खुद ही हैं।

कंगना का कहना है मुझे लगता है कि आगामी रिलीज लाल सिंह चड्ढा के आसपास की सारी नकारात्मकता पूरी तरह से मास्टरमाइंड आमिर खान जी द्वारा पूरी तरह से क्यूरेट की गई है, क्योंकि इस साल कोई भी हिंदी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, सिर्फ साउथ की फ़िल्में ही चल सकी हैं, क्योंकि उनमें भारतीय संस्कृति की गहरी छाप देखने को मिलती है।
भारतीय परिवेश में हॉलीवुड रीमेक वैसे भी कारगर नहीं होते, हिन्दी फ़िल्मों को भारतीय दर्शकों की नब्ज़ पकड़नी होगी उनकी पसंद-नापसंद के आधार पर ही फ़िल्मों का निर्माण करना होगा। यह किसी के हिंदू या मुस्लिम होने के बारे में नहीं है।

कंगना ने कहा कि आमिर की हिंदूफोबिक पीके हो या उनके द्वारा भारत को असहिष्णु कहा जाना, इसके बाद भी आमिर ने अपने जीवन की सबसे बड़ी हिट फिल्में दीं हैं। कृपया इसे धर्म या विचारधारा से जोड़ना बंद करें।आमिर खान जी द्वारा हिंदूफोबिक पीके या कॉल किए जाने के बाद भी यह हिंदू या मुस्लिम होने के बारे में नहीं है। कृपया इसे धर्म या विचारधारा के बारे में बनाना बंद करें, यह उनके खराब अभिनय और खराब फिल्मों से दूर है।
कंगना का ये बयान सोशल मीडिया पर लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट करने की मुहिम के चलते आया है, इस तरह की बात कहकर कंगना खुद भी इस मामले में ट्रोल होती दिखाई दे रही हैं।