भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ ने लोगों को बेघर कर दिया है और कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस मुसीबत में मदद के लिए बॉलीवुड स्टार आमिर खान आगे आए हैं। उन्होंने हाल ही में सीएम रिलीफ फंड में मदद का हाथ बढ़ाया है। आमिर खान ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक योगदान दिया है।

हालांकि असम में आई बाढ़ पर आमिर खान ने सीएम रिलीफ फंड के योगदान से पीड़ितों की मदद की है। उन्होंने लोगों से राहत कोष देने की अपील की है। जिसके बाद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आमिर का शुक्रिया अदा किया है। बता दें, असम में आई खतरनाक बाढ़ से लोगों को पानी और खाने की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक जीवन बेहद अराजक हो गया है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता असम के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने सीएम राहत कोष में 25 लाख रुपये का दान दिया है।

असम के सीएम ने किया ट्वीट

राज्य के सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आमिर खान से मिली मदद की सराहना की है। उन्होंने लिखा, अभिनेता आमिर खान ने सीएम राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान देकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। मैं आमिर को उनकी चिंता और उदारता के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं।

फिल्मों में भी व्यस्त हैं आमिर

बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी हैं। लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ करीना कपूर भी नजर आएंगी। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप के हिंदी रीमेक रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।