बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हमेशा अपने परिवार को प्राथमिकता दी है। आमिर खान अपने परिवार के काफी करीब हैं। हाल ही में अभिनेता आमिर खान ने अपनी मां का जन्मदिन मनाया। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब आमिर खान का एक और वीडियो वायरल हो गया है। मानसून सीजन के दौरान आमिर खान ने अपने बेटे आजाद के साथ फुटबॉल खेला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पिता-पुत्र की बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। फैंस भी इस बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। दोनों बारिश में खूब मस्ती कर रहे हैं।
आमिर-आज़ाद ने बारिश में खेला फुटबॉल
आमिर खान इन दिनों परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में हैं। आमिर खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर खान अपने बेटे आजाद के साथ मुंबई में बारिश का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पिता और पुत्र बारिश में फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को आमिर खान के ऑफिशियल प्रोडक्शन हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमें दोनों बारिश में खेलते नजर आ रहे हैं। दोनों पार्किंग एरिया में एक छोटी सी जगह में फुटबॉल खेलते और बारिश का मजा लेते नजर आ रहे हैं।
All fun and a lot of rains!
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) June 21, 2022
Aamir & Azad enjoy the rains over a football session. pic.twitter.com/0aWXY35vhF
आमिर खान ने मनाया अपनी मां का जन्मदिन
इससे पहले भी आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वो अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आए।आमिर खान ने अपनी मां जीनत हुसैन का बर्थडे बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर आमिर खान के अलावा उनके कई करीबी मौजूद रहे। बता दें कि आमिर खान अपनी मां जीनत के सबसे करीब हैं। आमिर हमेशा उनके साथ एक अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते नजर आते हैं। आमिर का कहना है कि उनकी मां जीनत काम और प्रोजेक्ट की ईमानदार आलोचक हैं। आमिर की जिंदगी में अहम है उनकी सलाह
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज की तैयारी में लगे आमिर खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता आमिर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज की तैयारी में लगे हुए हैं। यह फिल्म टॉम हैंक्स स्टारर फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। फिल्म में करीना कपूर, मोना सिंह, नागा चैतन्य जैसे कई बड़े सितारे हैं। यह फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।