सोशल मीडिया पर आमिर खान की एक फोटो वायरल है। फोटो में आमिर खान अपने हाथ में कलश लिए दिखाई दे रहे हैं। सर पर उन्होंने गांधी टोपी पहन रखी है। माथे पर टीका लगा रखा है।

साफ तौर पर ये  कहा जा सकता है, कि आमिर वैदिक रीति से पूजा-पाठ कर रहे हैं। लेकिन ये पूजा किसलिए की जा रही है, इस बात को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। आमिर खान अपने ऑफिस में ही ये पूजा कर रहे हैं। आमिर की एक्स वाइफ किरण राव भी उनके साथ इस पूजा में शामिल हुईं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स आमिर को उनके इस लुक के लिए ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है, कि लाल सिंह चड्ढ़ा के विरोध के बाद आमिर खान डर गए है और इसीलिए पूजा-पाठ का सहारा ले रहे हैं।

हाल ही में आमिर की आने वाली फ़िल्म सलाम वैंकी की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई है। कहना यह भी है, कि ये पूजा सलाम वैंकी के अच्छे परफोरमेंस के लिए भी हो सकती है।

आपको बता दें, कि आमिर की फ़िल्म सलाम वैंकी 9 दिसम्बर से सिनामाघरों में रिलीज़ होने जा रही है, फिल्म में आमिर के साथ काजोल भी मुख्य भूमिका में हैं।

हिंदी ड्रामा फिल्म सलाम वेंकी में काजोल, विशाल जेठवा, राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, अहाना कुमरा, रिद्धि कुमार, प्रकाश राज, प्रिया मणि और आमिर खान स्टार हैं, जो जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। रेवती ने फिल्म का निर्देशन किया है।