मुंबई. आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने से पहले ही खासी कमाई कर चुकी है। खबर है कि इस फिल्म के ओटीटी राइट्स बेच दिए हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है और इसे नेटफ्लिक्स को 160 करोड़ में बेचा गया है।
 
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म थिएटर्स में 11 अगस्त को रिलीज होगी, पर इससे पहले 160 करोड़ की कमाई कर चुकी है। थिएटर्स में रिलीज होने के बाद जब भी यह फिल्म ओटीटी पर आएगी तो यह नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी। फिल्म मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ यह डील 160 करोड़ रुपए में की है। हालांकि ओटीटी राइट्स को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि थिएटर्स में रिलीज होने के एक-डेढ़ महीने बाद ही 'लाल सिंह चड्ढा' ओटीटी पर आएगी। हालांकि अभी कुछ कन्फर्म नहीं है।

बताते हैं कि 'लाल सिंह चड्ढा' 180 करोड़ रुपए में बनी है. Laal Singh Chaddha हॉलीवुड फिल्म Forrest Gump का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।