मुंबई. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बायकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड हो रहा है. इससे आमिर भी परेशान हो गए हैं. अब इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. आमिर ने कहा है कि एक फिल्म बनाने में बहुत मेहनत लगती है. एक्टर ही नहीं, बल्कि ढेरों लोगों के इमोशन्स जुड़े होते हैं. फिल्म देखने के बाद आप उसे पसंद भी कर सकते हैं और आपके पास उसे नापसंद करने का भी पूरा अधिकार है.
फिल्म की रिलीज से पहले इस तरह की चीजें हर्ट करती हैं. मुझे पता नहीं लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं.
आमिर खान ने आगे कहा- मैं मानता हूं कि कुछ लोगों को लगता है कि मुझे इस देश से प्यार नहीं है. लेकिन मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि वे जैसा सोच रहे हैं, वो सच नहीं है. मुझे अपने देश से और यहां के लोगों से प्यार है. मैं उनसे गुजारिश करूंगा कि प्लीज मेरी फिल्म को बायकॉट न करें और थिएटर में जाकर फिल्म देखें.
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह लाल सिंह चड्ढा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. फिल्म के रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर इसे बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है. सोशल मीडिया पर तो #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा है. फिल्म को लेकर क्रिएट हो रहे निगेटिव माहौल पर अब आमिर खान ने चुप्पी तोड़कर अपनी भावना व्यक्त की है.