आम आदमी पार्टी (AAP ) ने गुजरात विधानसभा चुनाव में इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
गुजरात में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए इसुदान गढ़वी को आम आदमी पार्टी (AAP ) का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है।
इसुदान गढ़वी आप के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं। ईसुदान गढ़वी पूर्व में टीवी पत्रकार रह चुके हैं। गढ़वी 2021 में आप में शामिल हुए थे।0
आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की दौड़ में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गोपाल इटालिया का नाम सबसे आगे था। इटालिया गुजरात के पाटीदार समुदाय से हैं। वे पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता भी थे। हालांकि इटालिया के हाल ही में हुए विवाद के बाद माना जा रहा था कि उनकी उम्मीदवारी कमजोर हो सकती है और हुआ भी ठीक ऐसा ही।
AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आज मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आप ने इससे पहले पंजाब में भी भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। दिल्ली और पंजाब में जीत हासिल करने वाले केजरीवाल को इस बार गुजरात चुनाव में भी काफी उम्मीदें हैं।
बताया जा रहा है, कि केजरीवाल कल CM उम्मीदवार के साथ रोड शो करेंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद AAP ने गुजरात में अपना अभियान तेज कर दिया है। पार्टी शनिवार से रोड शो शुरू करेगी। AAP हर दिन राज्य में दो से तीन रोड शो करेगी।