आप विधायक नरिंदर कौर ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सबसे युवा विधायक के तौर पर जानी जाती हैं। नरिंदर कौर ने पार्टी कार्यकर्ता मनदीप सिंह लखेवाल से शादी कर ली है।
ऐसे तो विधायक बनते ही लोगों का रुतबा बढ़ जाता है। लेकिन इस धारणा से इतर पंजाब की विधायक ने काफी सामान्य तरीके से शादी की। पंजाब के इस विधायक की शादी पार्टी कार्यकर्ता से हुई है। इनकी शादी पटियाला के गुरुद्वारे में सामान्य तरीके से हुई थी।
पटियाला के गांव रोरेवाल में करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की रस्म गांव गुरुद्वारे में हुई। दोनों की शादी में पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने भी हिस्सा लिया।
नरिंदर कौर भारज सबसे कम उम्र की विधायक है। उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में संगरूर सीट जीती थी। कौर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय इंदर सिंगला को 38,000 मतों के अंतर से हराया था।
विधायक नरिंदर कौर के पति मनदीप सिंह लखेवाल भवानीगढ़ के गांव लाखेवाल के रहने वाले हैं। मनदीप की गिनती आपके सक्रिय कार्यकर्ताओं में होती है। उन्होंने संगरूर विधानसभा में मीडिया प्रभारी की भूमिका निभाई थी। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले मंदीप सिंह लखेवाल ने पिछले चुनाव में नरिंदर कौर के लिए जमकर प्रचार किया था।