सीहोर जिला मुंबई मायानगरी के फिल्म उद्योगों को कुछ ज़्यादा ही भाने लगा है। सीहोर जिले में इस साल 2022 में कम से कम चार से पांच फिल्मों की शूटिंग हुई है। चर्चा है कि अब फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन के बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन सीहोर आ रहे हैं। अभिषेक बच्चन यहां तहसील चौराहा स्थित तहसील परिसर में शूटिंग करेंगे।

जानकार सूत्रों के मुताबिक अभिषेक बच्चन साउथ की फिल्म केडी के सीन के लिए सीहोर आ रहे हैं। फिल्म केडी की शूटिंग मध्य प्रदेश के भोपाल, ओरछा और सिहोर में की जा रही है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग भोपाल के भोजपुर में चल रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 27 नवंबर को सीहोर जिला मुख्यालय में होगी। इसमें अभिषेक बच्चन उनकी भूमिका निभाएंगे।