अभिषेक बच्चन और जया बच्चन पिछले दिनों भोपाल में थे। भोपाल प्रवास के दौरान अभिषेक बच्चन ने मां जया बच्चन के साथ न्यू मार्केट के कालीबाड़ी के एक दुर्गा पंडाल में पूजा-अर्चना की थी। अब फैमिली के साथ उनकी दशहरे पर डिनर की तस्वीरें भी सामने आईं हैं।  

इन तस्वीरों को कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह की पत्नी रुबीना शर्मा सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है-

तस्वीरों में रुबीना के साथ अभिषेक, जया बच्चन, उनकी मां इंद्रा भादुड़ी, अभिनेता राजीव वर्मा भी नज़र आ रहे हैं।