प्रयागराज के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में प्लेटलेट्स के नाम पर जूस चढ़ाने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। मामले में कार्रवाई करते हुए दस लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इससे पहले भी डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दे दिए जिसके बाद सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया गया।

बताया जा रहा है, कि अस्पताल में एक मरीज को प्लेटलेट्स की जगह पर मौसम्बी का जूस चढा दिया गया था। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने के बाद किसी और अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। इसके दो दिनों के बाद मरीज की मौत हो गई थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। 

मामला जब डिप्टी सीएम तक पहुंच गया। तो उन्होंने इसके बाद डिप्टी सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गुरुवार को अस्पताल को सील करने के बाद सीएमओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। बाकी के प्लेटलेट्स को जांच के लिए मेडिसिन डिपार्टमेंट की लैब में भेज दिया गया था। अब मामले में दोषी पाए जाने के बाद यहां पर दस लोगों की गिरफ़्तारी की ख़बर आई है।