एक्टर और चर्चित मॉडल आदित्य सिंह राजपूत की संदेहास्पद मौत हो गई। मुंबई के अंधेरी में 11वीं मंजिल पर वॉशरूम में उनकी लाश मिली थी। मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। हालांकि मौत के पीछे ड्रग्स के ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है।
आदित्य के दोस्त ने उन्हें मुंबई में अपने 11 वीं मंजिल के घर में मृत पाया। उन्हें नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही आदित्य की मौत हो चुकी थी। आदित्य के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है।
आदित्य सिंह राजपूत मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले थे। आदित्य राजपूत फिल्म इंडस्ट्री से अच्छे से जुड़े हुए थे और कई एक्टर्स के साथ कई ब्रांड्स के लिए काम कर चुके थे। उन्होंने लगभग 300 टीवी विज्ञापन और स्प्लिट्सविला जैसे रियलिटी शो किए थे।
उन्होंने कल ही रात इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी, इन तस्वीरों से जाहिर होता है कि निधन के कुछ घंटे पहले पार्टी कर रहे थे।