अपनी न्यूड तस्वीरों से अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। उनकी बोल्ड तस्वीरे जमकर वायरल हो रही हैं। उन तस्वीरों को उनके प्रशंसकों का भले ही प्यार मिला हो लेकिन रणवीर अपनी इन बोल्ड तस्वीरों की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूड तस्वीरों के मामले में मुंबई पुलिस ने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ 'भावनाओं को ठेस पहुंचाने' का मामला दर्ज किया गया है। अभी शिकायत के बारे में अधिक जानकारी नहीं आई हैं पर लगता हैं कि रणवीर को इस मामले में कानूनी कारवाई का सामना करना पड़ सकता हैं।

 

एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने रणवीर की तस्वीरों पर किया था रिएक्ट

इससे पहले एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने रणवीर की तस्वीरों पर रिएक्ट किया और पूछा था कि क्या यह फोटोशूट रणवीर की जगह किसी फीमेल एक्टर ने किया होता तो क्या रिएक्शन होता? जबकि आलिया भट्ट, स्वरा भास्कर, राखी सावंत और अर्जुन कपूर जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं ने रणवीर और उनकी पसंद का समर्थन किया। रणवीर सिंह के आगमी प्रोजक्ट की बात करे तो वह इन दिनों आलिया के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में बिजी हैं।