बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी के पिता कृष्ण देव शौरी का निधन हो गया है। केडी शौरी बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक थे। शुक्रवार देर रात कृष्ण देव शौरी ने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी खुद रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके साझा की है। रणवीर ने अपने पिता केडी शौरी के देहांत को लेकर एक इमोशनल पोस्ट भी अपने सोशलमीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
केडी शौरी का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर्स में शामिल रहा है। केडी शौरी का निधन हिंदी सिनेमा की एक अपूरणीय क्षति है। रणवीर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पिता की एक तस्वीर के साथ एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।
इस इमोशनल पोस्ट में रणवीर ने लिखा है कि- 'मेरे प्यारे पिता, कृष्ण देव शौरी, कल रात 92 साल की उम्र अपने बच्चों और पोते-पोतियों को छोड़कर चले गए हैं। वह अपने पीछे अद्भुत यादें और कई प्रशंसक छोड़ गए हैं। मैंने अपनी प्रेरणा और सुरक्षा का सबसे बड़ा स्त्रोत खो दिया है।'
इस तरह से पिता का साया सिर से उठने के बाद रणवीर शौरी भावुक हो गए हैं। रणवीर की इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई दिग्गज केडी शौरी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
बतौर फिल्ममेकर केडी शौरी ने 1970 से लेकर 80 के दशक तक कई सारी फिल्में बनाईं। इनमें बे-रेहम और खराब, जिंदा दिल और बदनाम जैसी हिंदी फिल्मों में बतौर निर्माता काम किया। इसके साथ ही डायरेक्शन के मामले में केडी ने 1988 में महा-युद्ध जैसी फिल्म भी बनाई थीं।