जैकलीन फर्नांडीज और मिकेल मोरोन का नया म्यूजिक वीडियो 'मुड़-मुड़ के' का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में जैकलीन और मिशेल मोरोन की केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है और दोनों रोमांटिक सेटिंग में नजर आ रहे हैं.
All eyes on #JacquelineFernandez as she will be featuring opp Michele Morrone, the Italian sex symbol for our generation after his massive success in 365 days on Netflix. The music video will be out soon. Here’s the first look from the video #MudMudKe sung by Neha & Tony Kakkar. pic.twitter.com/iIACTDigHU
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) February 4, 2022
नई दिल्ली, जं. जैकलीन फर्नांडीज और मिकेल मोरोन के म्यूजिक वीडियो 'मुड़-मुड़ के' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्ट्रेस के गाने का टीजर आज रिलीज कर दिया गया। इसमें मिकेल और जैकलीन की सिजलिंग केमिस्ट्री नजर आ रही है. जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का एक टीजर भी शेयर किया, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
🔥 Mud Mud Ke Teaser : मिशेल मोरोन संग जैकलीन फर्नांडिस का रोमांटिक अवतार, दोनों की सिजलिंग कैमिस्ट्री से नहीं हटेंगी नजरें 🔥
— Public Drop (@PublicDrop) February 8, 2022
#JacquelineFernandez
https://t.co/pMwMXcK9Dk
वीडियो को देखकर लगता है कि यह एक माफिया डॉन और एक खूबसूरत हीरोइन की कहानी है। वीडियो में, 365 डेज़ के स्टार मिकेल मोरोन एक बैड-बॉय की छवि धारण करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि जैकलीन एक रेट्रो क्लब से एक स्टार कलाकार के रूप में दिखाई दे रही हैं।
म्यूजिक नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने दिया है, जिन्हें सुपरहिट गानों की क्वीन कहा जाता है, वहीं इसी गाने को शक्ति मोहन ने कोरियोग्राफ किया है। गाने के रिलीज के लिए वैलेंटाइन के खास मौके को चुना गया है. अंशुल गर्ग के बैनर तले बना यह गाना 12 फरवरी को रिलीज होगा.
जैकलीन फर्नांडीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हम अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो वन एंड ओनली विद मिकेल मोरोन का टीजर रिलीज कर रहे हैं। यह बहुत भव्य होगा, बने रहें।'
When 2 fire emojis meet, you get this!☝🏼🔥#JacquelineFernandez #MicheleMorrone #TonyKakkar #NehaKakkar #MudMudKe @Asli_Jacqueline pic.twitter.com/TPY9rlFVTs
— Pinkvilla (@pinkvilla) February 8, 2022
आपको बता दें कि मिकेल मोरोन एक इतालवी अभिनेता हैं और इस गाने के साथ वह भारतीय मनोरंजन जगत में अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। इससे पहले, जब गाने का एक पोस्टर जारी किया गया था और मिकेल और जैकलीन की एक तस्वीर सामने आई थी, दर्शकों ने सोचा था कि दोनों एक साथ फिल्म करेंगे। हालांकि, अब यह साफ हो गया है कि दोनों एक ही म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे।
जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ 'राम सेतु' और रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह के साथ 'सर्कस' की शूटिंग पूरी की और अब, जैकलीन का अगला प्रोजेक्ट 'थलाइवी' के निर्देशक एएल विजय के साथ है।