साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म परदेस की एक्ट्रेस महिमा चौधरी ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। कैंसर ट्रीटमेंट के कारण महिमा चौधरी का लुक पूरी तरह से बदल चुका है अब उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा है। राहत की बात यह है कि महिमा चौधरी ने बीमारी के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और अब कैंसर को मात दे चुकी हैं।
हालाँकि ट्रीटमेंट के दौरान हुई कीमोथैरेपी से उनके बाल चले गए है और उनका वजन भी काफी बढ़ गया है। महिमा चौधरी ने अपनी दर्द भरी कहानी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे बताते हुए महिमा बेहद भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक सकीं।
महिमा चौधरी ने आप बीती सुनाते हुए कहा कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर के कोई लक्षण नहीं थे। रुटीन चेकअप में ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला तो एक पल के लिए तो वो हैरान रह गईं। इसके बाद इलाज के लिए महिमा अमेरिका चली गईं। बड़ी बात यह है कि बॉलीवुड में महिमा चौधरी के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी थी।
अभिनेता अनुपम खेर की एक पोस्ट से इसकी जानकारी मिली। उन्होंने महिमा के स्वास्थ्य के बारे में एक अपडेट शेयर करते हुए अभिनेत्री का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ एक कैप्शन लिखते हुए उन्होंने लिखा, “महिमा चौधरी के साहस और कैंसर की कहानी। मैंने अपनी 525 वीं फिल्म “द सिग्नेचर” में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए महिमा चौधरी को एक महीने पहले अमेरिका से बुलाया था। हमारी बातचीत उस समय बदल गई, जब पता चला कि उसे ब्रेस्ट कैंसर है। बीमारी को लेकर उसका एटीट्यूड दुनिया भर की सारी महिलाओं को आशा देगा। वह चाहती थी कि मैं इसके बारे में लिखूं।”
अनुपम खेर ने अपने पोस्ट में जोड़ा: “आप मेरी हीरो हैं! दोस्तों, उसे अपना प्यार, गर्मजोशी, शुभकामनाएं, प्रार्थना और आशीर्वाद भेजा। वह सेट पर वापस आ गई है जहां वह थी। वह उड़ान भरने के लिए तैयार है।”
महिमा चौधरी ने दाग: द फायर, प्यार कोई खेल नहीं, दीवाने, कुरुक्षेत्र, धड़कन, लज्जा, बागबान, ज़मीर: द फायर विदिन, ओम जय जगदीश और दिल है तुम्हारा जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें आखिरी बार 2016 में आई फिल्म डार्क चॉकलेट में देखा गया था।