उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव काफ़ी नजदीक हैं. इसके साथ ही सभी दलों ने जोरदार प्रचार शुरू कर दिया है. इनमें से कई अभिनेता राजनेता बनने और ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर राजनीति की दुनिया में आने की ओर भी बढ़ रहे हैं. इस बार भी ऐसा ही हो रहा है. भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रानी चटर्जी अब कांग्रेस में शामिल हो गई हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है.

प्रियंका गांधी के साथ की तस्वीर साझा  :

रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं. अभिनेत्री ने प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया और कांग्रेस के अभियान 'लड़की हूं लड़ शक्ति हूं' को बढ़ावा दिया. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है। प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के साथ जुड़कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाक़ात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर भी साथ थे.

रानी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त : 

रानी चटर्जी ने जैसे ही यह खबर साझा की, उन्हें हर तरफ से बधाई मिलने लगी. सभी फैंस एक्ट्रेस के इस नए सफर के लिए सपोर्ट कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- बहुत अच्छा. एक अन्य यूजर ने लिखा- एग्रेसिव मूव. एक अन्य यूजर ने लिखा- कांग्रेस में आपका स्वागत है. फैंस इसे बेस्ट ऑफ लक कहते नजर आ रहे हैं. बता दें कि चुनावी मैदान में भले ही कांग्रेस पार्टी कमजोर दिख रही हो लेकिन रानी चटर्जी की लोकप्रियता को हल्के में नहीं लिया जा सकता.