बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की. वहीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है. फिल्म 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
गोवा में होगी शादी-
अभिषेक पाठक इसी महीने की 9 तारीख को अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय से शादी कर रहे हैं. शादी का जश्न दो दिनों तक चलेगा. हाल ही में एक्ट्रेस शिवालिका ने भी इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर शादी का इशारा किया था.
इंस्टाग्राम पर अभिषेक के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए शिवालिका ने इशारा किया कि दोनों फरवरी में शादी कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने दो तस्वीरें शेयर की, पहली तस्वीर में अभिषेक उनका हाथ पकड़कर उन्हें देख रहे हैं, जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'तारों से भरा आसमान, स्टारफिश से भरा समुद्र तट और वह मुझे देख रहा है.. #HelloFebruary

जन्मदिन के दिन हुई सगाई-
24 सितंबर 2022 को शिवालिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह अभिषेक के साथ नजर आई थीं. दोनों की सगाई 24 जुलाई को हुई, उस दिन शिवालिका का जन्मदिन था. शिवालिका और अभिषेक की मुलाकात फिल्म खुदा हफीज के सेट पर हुई थी.
अभिषेक ने तुर्की के कप्पडोसिया में शिवालिका को अंगूठी पहनकर प्रपोज किया था. दोनों ने इसका एक रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया. शिवालिका के फिल्मी करियर की बात करें तो वह अब तक 'ये साली आशिकी' और 'खुदा हाफिज' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.