टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार टीना दत्ता का कई सालों से बिग बॉस के घर में आने का इंतजार हो रहा था, जो रियलिटी शो के 16 वें सीजन के आगाज के साथ खत्म हो गया है। पहली बार अभिनेत्री के चाहने वालों को उनका रियल लाइफ अवतार देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के घर के अंदर कोई भी नकली बनकर नहीं रह सकता है। आप एक महीने के लिए अच्छा बनने का दिखावा कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी असलियत छुपा नहीं सकते वो भी तब जब कैमरे चौबीसों घंटे चल रहे हैं।

मैं सती सावित्री बनकर शो जीतने की सोच के साथ घर के अंदर नहीं जा रही हूँ। बिग बॉस एक ऐसा शो है, जो आपके असली व्यक्तित्व को दिखाता है। मैं अपने असली व्यक्तित्व को दर्शकों और प्रशंसकों को दिखाना चाहती हूँ। बिग बॉस जीतने का कोई एक तरीका नहीं हैं। सिद्धार्थ शुक्ला को ही ले लीजिये, उन्होंने किचन में कुछ खास नहीं किया, लेकिन फिर भी शो जीता था। यह एक दिमागी खेल है, सब दर्शकों पर निर्भर करता है कि वह आपके व्यक्तित्व को कितना पसंद करते हैं।

इसके अलावा आप दर्शकों के सामने आप खुद को कैसे पेश कर रहे हैं ये बात भी मायने रखती है। मैं इसको लेकर खुले विचारों वाली व्यक्ति हूँ। आमतौर पर प्रतियोगी शो में प्यार का दिखावा करते हैं और दर्शकों को भी ऐसा ही लगता है। लेकिन कई बार प्रतियोगी एक दूसरे को लेकर सीरियस होते हैं और घर से निकलने के बाद भी साथ में रहते हैं।