एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह लड्डू की थाली को देखते हुए गाना गाती नजर आ रही हैं. ट्विंकल खन्ना का खाने के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है. एक्ट्रेस हार्ड कोर फूडी हैं और उन्हें मिठाई खाना बहुत पसंद है. ट्विंकल खन्ना को लड्डू काफ़ी पसंद हैं. अगर आप फोटो शेयरिंग ऐप पर ट्विंकल खन्ना को फॉलो करते हैं तो आप उनकी पोस्ट से समझ जाएंगे कि एक्ट्रेस को क्या ज्यादा पसंद है. एक्ट्रेस के लेटेस्ट वीडियो अपलोड में आप उनकी बेचैनी देख सकते हैं.
ट्विंकल ने गाया "मेरा दिल भी कितना पागल है" :
अभिनेत्री ट्विंकल के वीडियो में आप उन्हें साजन फिल्म का लोकप्रिय गीत "मेरा दिल भी कितना पागल है" गाते हुए देख सकते हैं. जहां वह लड्डू से भरी थाली के सामने जोर-जोर से गाती नजर आ रही हैं. हालांकि, वह बहुत जोर से गाती हैं और यह मान भी लेती हैं. ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा कि, खाना है या नहीं..? यह एक सवाल है. उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि मैं अपने मुंह को सिंगिंग में ही लगाऊं ताकि लड्डू शब्द मेरे कानों तक न पहुंचे. देखिये उनका यह वीडियो ..!