'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे पॉपुलर सीरियल से घर घर में पहचान बना चुकीं टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर द्वारा सुसाइड किये जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वैशाली ने सुसाइड नोट में राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। वहीं शादी शुदा राहुल से प्रेम प्रसंग को लेकर भी वैशाली के तनाव रहने की बात सामने आ रही है।
सुसाइड नॉट मिलने के बाद बाद पुलिस ने राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा पर धारा 306 (आत्महत्या के लिए मजबूर करने) का केस दर्ज कर लिया है। राहुल को रविवार को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पुलिस को शुरुआती जांच के आधार यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा था।
वैशाली ठक्कर ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी थी। वैशाली ठक्कर पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं। यहीं उन्होंने सुसाइड किया है। पुलिस ने जो सुसाइड नोट वैशाली के घर से बरामद किया है, उसमें राहुल नवलानी का जिक्र है। वैशाली ने लिखा कि राहुल ने मुझे परेशान कर रखा है। उसने मेरी दोस्ती का फायदा उठाया। मुझे राहुल ने इस कदर परेशान किया कि मुझे आत्महत्या करना पड़ रही है।
वहीं सुसाइड नोट के बाद यह मामला ब्लेकमेलिंग का दिख रहा है। सुसाइड नोट में वैशाली ने लिखा है कि राहुल ने धोखे से मेरे फोटो ले लिए। राहुल इन फोटो के आधार पर मुझे ब्लैकमेल कर रहा था। यहाँ तक कि मेरी सगाई भी इन तस्वीरों के कारण टूट गई थी।
वैशाली ने लिखा है कि राहुल ने मेरे फोटो-वीडियो मेरे मंगेतर अभिनंदन को भेज दिए। इसके बाद मेरी सगाई टूट गई। सुसाइड नोट के एक पन्ने पर 2.5 साल से ज्यादा परेशान होने का जिक्र भी वैशाली ने किया है और राहुल और उस लड़की को सजा दिलाये जाने की बात लिखे है।
वैशाली ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरीयल में संजना का कैरेक्टर निभाया था। संजना की भूमिका से उन्हें काफी पहचान मिली थी। संजना ने इसके बाद 'ससुराल सिमर का' में अंजलि का रोल निभाया था। वैशाली को बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल का सम्मान भी गोल्डन पेटल अवार्ड में मिल चुका है।
टीवी सीरीयल के अलावा वैशाली ने कुछ फिल्मों में भी काम किया था। बताया जाता है कि उनका परिवार उज्जैन के पास महिदपुर का रहने वाला है, लेकिन वैशाली इंदौर में ही पली-बढ़ी थीं। एक्टिंग को लेकर उनका आकर्षण बचपन से ही रहा था।