एक्ट्रेस अदा शर्मा को अपने लुक के साथ नए एक्सपेरिमेंट करना बेहद पसंद है, लेकिन आजकल अदा अपने एक नए एक्सपेरिमेंट से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।

अदा के इस लुक ने कई लोगों के होश उड़ा दिए हैं तो कई लोग इसपर दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। अदा ने इस बार पत्तों से बनी ड्रेस के साथ कीट वाला इयररिंग्स पहना है और कंधे के नीचे छिपकली जैसा टैटू भी बना रखा है। अगर आप इस टैटू को गौर से देखेंगे तो छिपकली असली नज़र आयेगी।

अदा शर्मा के इस लुक पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- "Kas mai wo khusnasib chipkali hota"। तो वही एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गाय-भैंस और बकरी से बचकर रहना..!