भोपाल : संस्कारधानी जबलपुर में केंद्रीय सडक़ निधि से आधारताल रैम्प एवं पाटन रोड रैम्प का दमोह नाका रोटरी सहित निर्माण तथा दमोह नाका से रानीताल मदनमहन मेडिकल रोड तक ऐलीवेटेड कॉरीडोर (फ्लाई ओवर) का निर्माण स्वीकृत किया गया है। यह कार्य केंद्रीय सडक़ निधि से होगा।
इसके लिये राज्य सरकार ने पूरक बजट में नवीन मद मंजूर की है। उक्त निर्माण कार्यों के लिये अब राज्य सरकार लोनिवि के माध्यम से उक्त नवीन मद में राशि हस्तांतरित करेगी।