निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष का टीज़र रिलीज़ हो गया। फिल्म का टीज़र को देख लोग निराश और नाराज़ हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स के  मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी आपत्ति जताई है और फिल्म में के कुछ दृश्यों को हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन दृश्यों को नहीं हटाया जाता तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। फिल्म के "बॉयकॉट" की मांग भी बुलंद हो रही है। 

फिल्म को बायकॉट किए जाने के पीछे का कारण फ़िल्म में रावण जैसे चरित्र में सैफ अली खान का लुक और चमड़े के कपडे पहने हनुमान जैसा एक कैरेक्टर है। वहीं फ़िल्म के टीज़र को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि टीजर में आपत्तिजनक सीन हैं। भगवान हनुमान को चमड़े के कपड़े पहने दिखाया गया है। ऐसे दृश्य धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। मैं ऐसे दृश्यों को हटाने के लिए ओम राउत को लिख रहा हूं। अगर वह नहीं हटाते हैं, तो हम कानूनी कार्रवाई के बारे में सोचेंगे।

प्रशंसकों को रामायण  की पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रभास और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म आदिपुरुष से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म का टीज़र कई फैंस के लिए एक बड़ी "निराशा" का कारण बन गया है। इसी के चलते फिल्म को लेकर "बॉयकॉट" भी ट्रेंड करने लगा है। 

गौरतलब है कि आदिपुरुष टीजर लॉन्च करने के लिए मेकर्स ने हाल ही में अयोध्या में एक बड़ा इवेंट भी आयोजित किया था। निर्देशक ओम राउत अभिनेता प्रभास और कृति सेनन के साथ भगवान राम की जन्मभूमि में उनका आशीर्वाद लेने और फिल्म का टीज़र लॉन्च करने पहुंचे थे।