भोपाल: जंगल महकमे में बहु प्रतीक्षित तबादला सूची जारी हुई। इस सूची में 1989 बैच के आईएफएस एचयू खान को लंबे अरसे बाद उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। दरअसल उनकी ईमानदारी छवि की वजह से ही खान को विभाग के शीर्ष अफसर लूपलाइन में पदस्थ करते आ रहे थे।
बुधवार को स्थानांतरण सूची में एचयू खान, पीसीसीएफ उत्पादन को पीसीसीएफ और मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैम्पा मुख्यालय पदस्थ किया गया है। इसके अलावा बांधवगढ़ में हाथियों की मौत पर निलंबित हुए तत्कालीन फील्ड डायरेक्टर गौरव चौधरी को विभागीय जांच के चलते गौरव चौधरी की प्राइम पोस्टिंग करते हुए उन्हें बालाघाट वन संरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की डिप्टी डायरेक्टर एवं आईएफएस पूजा नागले को इसलिए हटा दिया गया, क्योंकि उनकी फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा से पटरी नहीं बैठ रही थी। इसके पहले टिंबर माफिया के दबाव से उन्हें रीवा एसडीओ के पद से हटा कर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पता किया गया था।
बालाघाट सर्कल के मुख्य वन संरक्षक अरविन्द प्रताप सिंह को मुख्य वन संरक्षक ग्वालियर सर्कल पदस्थ किया गया है। रिपुदमन सिंह भदौरिया, वन संरक्षक कार्यालय, वन बल प्रमुख को वन संरक्षक सागर बनाया गया है। 2012 बैच के 4 आईएफएस के अधिकारियों की वर्किंग प्लान बनाने के लिए प्रतिस्थापन की गई है।
इनमें क्षितिज कुमार, ओएसडी वन विभाग को डीएफओ कार्य आयोजना भोपाल और अतिरिक्त प्रभार ओएसडी वन, प्रियांशी सिंह, उप संचालक, माधव राष्ट्रीय उद्यान, शिवपुरी को वनमंडल अधिकारी, कार्य आयोजना इंदौर और लवित भारती डीएफओ नरसिंहपुर वनमंडल को डीएफओ कार्य आयोजना शहडोल पदस्थ किए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रीता एसएम डीएफओ मंडला (उत्पादन) को डीएफओ पूर्व मंडला वनमंडल पदस्थ किया गया है।
विजय कुमार डीएफओ रायसेन को संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल पदस्थ किए गए हैं। ऋषभा नेताम को डीएफओ पूर्व मंडला से उप संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम पदस्थ किया गया है। प्रतिभा शुक्ला को उप वन संरक्षक वन विकास निगम से वनमंडल अधिकारी रायसेन और मीना अवधेश कुमार शिवकुमार को उप वन संरक्षक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल से सामाजिक वानिकी सर्कल ग्वालियर और पूजा नागले उप संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम को वन मंडलाधिकारी उत्पादन मंडला बनाया गया है। डॉ. कल्पना तिवारी उप वन मंडलाधिकारी पवई दक्षिण पन्ना वनमंडल को वन मंडलाधिकारी नरसिंहपुर वनमंडल पदस्थ किया गया है।
एसडीओ के भी तबादले..
एक अन्य आदेश में एसडीओ को इधर-उधर पदस्थ किया गया है। इनमें भूरा गायकवाड़ प्रभारी सहायक वन संरक्षक चंबल अभयारण्य को उप वनमंडल अधिकारी पनपथा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया और स्वामी कार्तिक नायक उप वनमंडल अधिकारी छतरपुर से उप वनमंडल अधिकारी बिजावर छतरपुर पदस्थ किए गए हैं। अभी तक नायक के पास छतरपुर के साथ-साथ बिजावर का भी प्रभार था।
नरेश चंद्र पाटीदार, सहायक वन संरक्षक, सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व से एसडीओ छतरपुर सामान्य वनमंडल, निकुंज पांडेय, अधीक्षक, सोन घड़ियाल संजय टाइगर रिजर्व, सीधी से एसडीओ ओबेदुल्लागंज, पुष्पेंद्र धाकड़, एसडीओ ओबेदुल्लागंज से सहायक वन संरक्षक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और जीपी कुदारे, एसडीओ डिंडोरी उत्पादन से एसीएफ कार्यालय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख पदस्थ किए गए हैं।