Election 2023: मध्यप्रदेश में 17 नवंबर और राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है. अब इसके बाद सभी को चुनाव परिणाम का इंतज़ार है. मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत छत्तीसगढ़, मिज़ोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के परिणाम भी एक साथ 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे.

चुनावी नतीजों से पहले ही किसकी सरकार बनेगी इसकों लेकर अलग-अलग दावें सामने आ रहे है. इन दावों की बीच फलौदी सट्टा बाजार ने राजस्थान में बीजेपी की जीत और मध्य प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनने की भविष्यवाणी कर दी है. फलौदी सट्टा बाजार ने राजस्थान में बीजेपी को 122-124 सीट और कांग्रेस को 62-65 सीट मिलने का दावा किया.
वहीं, मध्यप्रदेश में बीजेपी को 115-117 सीट और कांग्रेस को 114-116 सीट मिलने का दावा किया गया है. यानी, कुल मिलाकर दोनों ही राज्यों में बीजेपी फलौदी सट्टा बाजार के मुताबिक आगे नज़र आ रही हैं. बता दें कि फलौदी सट्टा बाजार आमतौर पर चुनाव की भविष्यवाणी सटीक करता है. अब देखना ये होगा की तीन दिसंबर को ये भविष्यवाणी सहीं साबित होगी या नहीं?