मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएससी की पात्रता परीक्षा के लिए आयु सीमा एक बार के लिए तीन साल तक बढ़ाए जाने की बात कही है। सीएम शिवराज ने सोमवार को यह ऐलान किया। 

सीएम शिवराज ने कहा कि 'मुझे कई बच्चे मिले है, कोविड के कारण पिछले वर्षों में पीएससी की परीक्षाएं देने से वंचित रह गए। पिछले कुछ वर्षों में परीक्षाएं नहीं हुई है, या फिर कोविड के चलते स्थगित कर दी गई। जिसके कारण कई बच्चे ओवरएज हो गए हैं। उन्होंने मुझसे आग्रह किया था परीक्षा ना होने के कारण जो बच्चे ओवरएज हुए हैं उनके साथ अन्याय हो रहा है। इसलिए एक बार के लिए पीएससी में परीक्षा देने की जो अधिकतम आयु की सीमा है उसे 3 साल के लिए बढ़ाया जाए। ताकि बच्चों के साथ न्याय हो सके।

सीएम शिवराज ने आगे कहा, “उनका पक्ष मुझे पूरी तरह से न्यायपूर्ण लगता है इसलिए हम यह फैसला कर रहें हैं।”  इसके बाद ही मध्यप्रदेश में पीएससी की अधिकतम आयु सीमा में 1 बार के लिए 3 साल की वृद्धि किए जाने का मध्यप्रदेश सरकार ने लिया फैसला। 

CM शिवराज ने सोमवार को PSC के छात्रों के साथ पौधारोपण किया था। पौधारोपण के बाद CM से छात्रों ने एज बढ़ाने का आग्रह किया था। छात्रों की बात सुनकर CM शिवराज ने यह बड़ा फ़ैसला लिया है।