महाराजा अग्रसेन जी के 5146 वें जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य चल समारोह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चल समारोह कोलार स्वर्ण जयंती पार्क से मुख्य मार्ग होकर दानिश कुंज तक निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में अग्रवाल समाजजनों ने भाग लिया।
महाराजा अग्रसेन की जयंती पर आयोजित विशाल चल समारोह में महाराजा अग्रसेन की भूमिका रोहित अग्रवाल ने निभाई। चल समारोह का अनेकों स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। भोपाल के उप-नगर कोलार में यह चल समारोह प्रथम बार निकाला गया।
.png)
चल समारोह के संयोजक शरद अग्रवाल एवं सोनू मंगल थे। कोलार अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुनील मंगल,सचिव शैलेन्द्र गर्ग, उपाध्यक्ष एके गर्ग, कोषाध्यक्ष बसंत गुप्ता सांस्कृतिक सचिव राहुल अग्रवाल एवं युवा टीम मनोज, सचिन, विशाल शैलेश, विक्रांत,का पूरे चल समारोह में सक्रिय सहयोग रहा।
चल समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमे कई रंगारंग और पारम्परिक प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। पूरे आयोजन में समाज के संरक्षक हुकुम चन्द्र जी का विशेष सहयोग रहा।
.png)
महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज के कुल प्रवर्तक थे जिनकी आराध्य मां लक्ष्मी जी थीं। अग्रोहा राज्य वर्तमान में हरियाणा में है। महाराजा अग्रसेन की विशाल साम्राज्य में कोई भी व्यक्ति कमजोर नहीं था समाजवाद का उदगम उन्ही के द्वारा किया गया। राज्य मे आये नए परिवार को 1 ईट और 1 रूपया प्रत्येक घर से सहयोग देकर आत्मनिर्भर बनाया जाता था।