Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में जहरीली हवा से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं. पिछले तीन दिनों से हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, द्वारका में एक्यूआई (AQI) 486 और आईजीआई एयरपोर्ट पर 480 दर्ज किया गया. जबकि, आया नगर में एक्यूआई 464 और जहांगीरपुरी में 464 दर्ज किया गया.

अगले तीन दिनों तक शहर में प्रदूषण का स्तर यथावत रहेगा-

दिल्ली के वातावरण को लेकर विशेषज्ञों का मानना ​​है कि अगले 10 से 12 दिनों तक प्रदूषण बेहद गंभीर स्तर पर रहेगा. जहां कल भी लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. वहीं, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है. अगले तीन दिनों तक शहर में प्रदूषण का स्तर ऐसा ही रहने की आशंका है.

राजधानी में कल दोपहर में हवा की गति 6 किमी प्रति घंटा थी और शाम को इसमें मामूली बढ़ोतरी होकर 10 से 12 किमी प्रति घंटा हो गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आज सुबह 6 बजे आया नगर और जहांगीरपुरी में AQI 464 दर्ज किया गया. जबकि, द्वारका में AQI 486 और IGI हवाई अड्डे पर 480 था.