परिवार के साथ कान्स के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए भी रवाना हो गई हैं। एयरपोर्ट से ऐश्वर्या राय के पति और बेटी के साथ के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। ऐश्वर्या ने ब्लैक आउटफिट के साथ ब्लैक बैग कैरी किया है। एक्ट्रेस की बेटी आराध्या पिंक हुडी और डेनिम पैंट में नजर आईं। नीले रंग की हुडी और जींस पहने अभिषेक को माथे पर तिलक करते देखा गया।ऐश्वर्या ने भी एयरपोर्ट पर अपनी बेटी के साथ पपराज़ी के लिए पोज़ दिया। फैंस ऐश्वर्या और उनके परिवार पर प्यार बरसा रहे हैं। कई फैंस भी आराध्या को देखकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
यूजर्स ने आराध्या के लिए कही ये बात
वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने अपनी इच्छा भी जाहिर की है। यूजर्स का कहना है कि ऐश्वर्या और अभिषेक को अब अपनी बेटी का हेयरस्टाइल बदल लेना चाहिए। एक यूजर ने लिखा- उनका हेयर स्टाइल बदलो। बचपन से वही हेयरस्टाइल। एक अन्य यूजर ने लिखा- प्लीज उसका हेयरस्टाइल बदल दो। वह अब बड़ी हो गई है।