लाइका प्रोडक्शन और मद्रास टॉकीज़ के बैनर तले बनी फ़िल्म पीएस 1 से जुड़ा एक और अपडेट आया है। फिल्म में ऐश्वर्या का फर्स्ट लुक दर्शकों के लिए रिलीज किया गया। जिसमें ऐश्वर्या राजसी वेशभूषा में बड़ी ही मोहक मुद्रा में नज़र आ रही हैं। फैन्स को भी रानी के रूप में ऐश्वर्या बहुत कमाल की लग रही हैं।
ऐश्वर्या के फर्स्ट लुक के साथ लिखा- Vengeance has a beautiful face! Meet Nandini, the Queen of Pazhuvoor!
Vengeance has a beautiful face! Meet Nandini, the Queen of Pazhuvoor! #PS1 releasing in theatres on 30th September in Tamil, Hindi, Telugu, Malayalam and Kannada. 🗡@madrastalkies_ #ManiRatnam @arrahman pic.twitter.com/HUD6c2DHiv
— Lyca Productions (@LycaProductions) July 6, 2022
जी हां फ़िल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन रानी नंदिनी की भूमिका में नज़र आने वाली हैं। हाल ही में इस मोस्ट अवेटेड फिल्म पोन्नियिन सेलवन यानि कि पीएस- 1 का फ़िल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के लिए रिलीज़ किया गया था इसके बाद सम्राट विक्रम की भूमिका निभाने वाले साउथ के स्टार विजय का लुक सामने आया था।
फ़िल्म के निर्माता रोज़ ही फ़िल्म से जुड़ा कोई न रोई अपडेट पोस्ट करते रहते हैं, जो दर्शकों को टीज़ करने के लिए काफ़ी हैं। दर्शक भी इस मोस्ट अवेटेड फ़िल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रोज़-रोज़ मिलने वाले टीज़र इसे और भी रोमांचक बना देते हैं।
The Prince without a kingdom, the spy, the swashbuckling adventurer...here comes Vanthiyathevan! #PS1 🗡@madrastalkies_ #ManiRatnam pic.twitter.com/k9cc0krF2l
— Lyca Productions (@LycaProductions) July 5, 2022
लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन दो भागों में स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हो रही है फ़िल्म तमिल भाषा के एक महाकाव्य उपन्यास पर आधारित है जिसके पहले भाग की शूटिंग पूरी कर ली गई है ।फिल्म 30 सितंबर, 2022 को रिलीज़ होगी।