अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। वहीं इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अजय देवगन के पिछले दिनों फिल्म की मोशन पिक्चर जारी करने के बाद से ही फैन्स को फ़िल्म के टीजर का इंतजार था। 

अब फैंस का इंतज़ार ख़त्म हो गया है। 'भोला' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीज़र को अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। टीजर की शुरुआत लखनऊ के एक अनाथालय से होती है, जहां ज्योति नाम की एक लड़की रहती है। ज्योति को एक महिला रात में जल्दी सोने के लिए कहती है क्योंकि अगले दिन कोई उससे मिलने आ रहा है। जब से ज्योति को पता चलता है कि कोई उससे मिलने आ रहा है, उसे नींद नहीं आती और वह यह जानने की कोशिश करती है कि उससे मिलने कौन आ रहा है। वह सबसे पूछती है, 'दादा, दादा, नाना, नानी और रिश्तेदार कौन हैं? मुझसे मिलने कौन आ रहा है?

आप भी देखें ये टीज़र..