स्टार किड्स किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। अजय देवगन की बेटी नायसा की स्पेन में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। इस दौरान मस्ती करते हुए नायसा की कुछ फोटोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें नायसा बिंदास मूड में नज़र आ रही हैं।

अजय देवगन और काजोल की बेटी नायसा देवगन इन दिनों अपने दोस्तों के साथ स्पेन में वेकेशन का लुत्फ़ उठा रही हैं । उनके दोस्त ओरहान अवात्रामणि ने नायसा के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा कीं और साथ ही ये कैप्शन दिया, "In spain w/o the S " उन्होंने पोस्ट का लोकेशन कासा बटलो - गौडी बार्सिलोना के रूप में ऐड किया है।
इन फोटोज में नायसा व्हाइट फुल-स्लीव टॉप के साथ बॉडीकॉन शॉर्ट स्कर्ट और व्हाइट स्नीकर्स पहने काफ़ी रिलेक्स मूड में नज़र आ रही हैं। तस्वीर क्लिक करते समय नायसा के चेहरे पर एक ताजगी भरी मुस्कान साफ देखी जा सकती है।
अभी हाल ही में, स्टार किड नायसा ने एम्स्टर्डम में जान्हवी कपूर और उनके दोस्तों के साथ लंच का आनंद लिया था। तस्वीर में नायसा और जाह्नवी रेड कलर की ड्रेस में ट्विनिंग करते नज़र आईं थी। 'धड़क' की हीरोइन जाह्न्वी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा कीं थीं और लिखा था , "एमस्टरडम।"