अजय देवगन ने 'दृश्यम 2' से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है, फोटो में काफी दमदार अंदाज़ में नजर आए अजय देवगन। अजय देवगन हार्ड लुक में हाथ में फावड़ा पकड़े नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले दृश्यम फिल्म का रिकॉल टीजर शेयर किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। ये टीज़र देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस खास टीजर में मेकर्स ने लोगों को पहली फिल्म की पूरी कहानी याद दिला दी थी। फिल्म 18 नवंबर को रिलीज हो रही है।
'दृश्यम' की सफलता के बाद अजय देवगन 'दृश्यम 2' में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर माहौल काफी गर्म है। हाल ही में अक्षय खन्ना का इस फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आया। अक्षय खन्ना के बाद अब अजय देवगन ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।
'दृश्यम' में अजय देवगन ने अपनी दमदार अदाकारी से सिनेमाघरों में बैठे लोगों को भी ताली बजाने पर मजबूर कर दिया था।ऐसा लग रहा है, कि इतिहास एक बार फिर खुद को दोहराने जा रहा है। अजय देवगन के 'दृश्यम 2' के फर्स्ट लुक में काफी डैशिंग और दमदार तरीके से रोल में खोए नज़र आ रहे हैं।
अजय ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'सवाल यह नहीं है कि आपकी आंखों के सामने क्या है। सवाल यह है कि आप क्या देख रहे हैं। मतलब इमेज जितनी पावरफुल होगी, कैप्शन भी उतना ही पावरफुल होगा। इस कैप्शन को पढ़ने के बाद मुझे एहसास हुआ कि 'दृश्यम' की तरह ही 'दृश्यम 2' के डायलॉग्स भी शानदार होने वाले हैं। फर्स्ट लुक से डायलॉग क्या है यह फिल्म फैन्स को खूब पसंद आएगा।
अक्षय खन्ना ने अजय देवगन और तब्बू स्टारर 'दृश्यम 2' में एंट्री कर ली है। अक्षय खन्ना ने फर्स्ट लुक में सभी को चौंका दिया। पोस्टर में वह काफी सीरियस लुक में नजर आ रहे थे। अक्षय खन्ना ऐसे लग रहे थे जैसे वह किसी कहानी के रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहे हों। फिल्म से अक्षय खन्ना का लुक शेयर करते हुए तब्बू ने लिखा, 'दुश्मन अक्सर आपको उसे हराने का मौका देता है।
तब्बू के कैप्शन को पढ़ने के बाद माना जा रहा है कि 'दृश्यम 2' में अक्षय खन्ना विजय सलगांवकर को जेल भेजने की पूरी कोशिश करेंगे। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा श्रिया सरन और इशिता दत्ता भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।