लखनऊ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव अपने ससुर मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में उतरी हैं।
डिंपल के खिलाफ बीजेपी से पूर्व सांसद रघुराज शाक्य ताल ठोक रहे हैं। भाजपा आजमगढ़ और रामपुर की तरह मैनपुरी में भी 'कमल' खिलाने की पुरजोर कोशिश कर रही है, जिसके चलते अखिलेश यादव ने मुलायम की विरासत को बचाए रखने के लिए मैनपुरी सीट के लिए जुटना पड़ा है जबकि वे अभी तक उपचुनाव से दूरी बनाए रखते थे।
आजमगढ़, रामपुर लोकसभा और गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अखिलेश प्रचार करने नहीं गए और सपा को हार का मूंह देखना पड़ा था। अब बात जब मैनपुरी में पिता मुलायम सिंह यादव की विरासत को बचाने और पत्नी डिंपल यादव को जिताने की आई है तो उन्हें खुद उतरकर मोर्चा संभाल लिया है।
मैनपुरी उपचुनाव में अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल यादव से भी बड़ी आस लगा रखी है। अखिलेश यादव और डिंपल यादव सैफई में शिवपाल से मिलने पहुंचे हैं।