अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को शादी की 22वीं सालगिरह पर किया विश किया लिखा 'दो इमपरेफेक्ट लोग परफेक्टली बाईस साल से पूरी तरह से एक साथ हैं! शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं टीना'
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना 17 जनवरी, 2022 को अपनी 22 वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं।इस ख़ास मौके पर अक्षय ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके अपनी पत्नी ट्विंकल को शादी का सालगिरह की शुभकामनाएं दीं।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना एक साथ 22 साल का जश्न मना रहे हैं। इस जोड़े ने 17 जनवरी, 2001 को शादी कर की थी। इस मौके पर अक्षय ने अपनी पत्नी को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और साथ में एक खूबसूरत तस्वीर भी साझा की।
इस पर प्रतिक्रिया करते हुए, टाइगर श्रॉफ ने लिखा, “सालगिरह मुबारक हो सर आप दोनों के जीवन के सबसे अच्छे साल आगे हों ऐसी कामना करते हैं।” 
सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट किया, “आप दोनों को शादी की सालगिरह मुबारक हो। एक्ट्रेस डायना पेंटी और गायक स्टेबिन बेन ने भी कपल को शादी की सालगिरह की बधाई दी।
अक्षय कुमार ने 16 जनवरी, 2023 को टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े मियाँ छोटे मियाँ की शूटिंग शुरू की है। वह पंकज त्रिपाठी के साथ OMG 2 में भी दिखाई देंगे और कथित तौर पर सी शंकरन नायर की बायोपिक में आर माधवन के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। वे अगली बार इमरान हाशमी के साथ सेल्फी में दिखाई देंगे।