खिलाड़ी कुमार यानि कि अक्षयकुमार को वैसे तो उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फ़िल्म सेल्फी के प्रमोशन में बिज़ी हैं। मध्यप्रदेश में शूट हुई फिल्म सेल्फी के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने 3 मिनट में सबस् ज्यादा सेल्फी क्लिक करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

अपनी फिल्म सेल्फी के प्रमोशन के दौरान अक्षय ने फैंस के साथ 3 मिनट में 184 सेल्फी क्लिक करके पुराना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान बनाया है। इसी के साथ अक्षय ने 3 मिनट में अपने फैंस के साथ सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी अभिनीत यह फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में की गई है। सेल्फी एक मलयालम मूवी 'ड्राइविंग लाइसेंस' का रीमेक है। यह 2019 में बनी एक कॉमेडी ड्रामा मूवी थी जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन एक सुपरस्टार के रूप में थे और सूरज वेंजरअमूडू एक मोटर वाहन इंस्पेक्टर की भूमिका में थे।