इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में होंगे। ये दोनो की एक साथ पहली फिल्म होगी। इस मूवी के पहले पोस्टर में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे है।इस फिल्म में को-फीमेल लीड में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी नजर आएंगी।
सेल्फी मूवी को राज मेहता द्वारा निर्देशित किया जायेगा। वे इससे पहले गुड न्यूज़ और जुग जुग जियो जैसी मूवी का निर्देशन कर चुके है। ये राज मेहता की एक ड्रामा-कॉमेडी फिल्म है। करण जौहर पृथ्वीराज प्रोडक्शन के साथ मिलकर इस फ़िल्म का निर्माण कर रहे है।
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। और इसकी रिलीज डेट भी तय कर ली गई है। सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म 24 फरवरी 2023 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में की गई है।
#Selfiee starring @akshaykumar and @emraanhashmi will hit the theatres on 24th February 2023. pic.twitter.com/OE8FVaIMsm
— BINGED (@Binged_) July 17, 2022
सेल्फी मूवी जिस मलयालम मूवी का रीमेक है उसका नाम है ड्राइविंग लाइसेंस। यह 2019 में बनी एक कॉमेडी ड्रामा मूवी थी जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन एक सुपरस्टार के रूप में थे और सूरज वेंजरअमूडू एक मोटर वाहन इंस्पेक्टर की भूमिका में थे।
सेल्फी मूवी की कहानी एक सुपरस्टार के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी ड्राइविंग स्किल के लिये फेमस है। लेकिन वह कुछ कारणों से अपना ड्राइविंग लाइसेंस खो देता है। इस मूवी में दूसरा हीरो मोटर वाहन इंस्पेक्टर है। वो वैसे तो सुपरस्टार का फैंन है लेकिन वह इस मसले को फेमस बना देता है।
धर्मा प्रोडक्शंस, पृथ्वीराज प्रोडक्शन, मैजिक फ्रेम्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने पहले ही फिल्म 'सेल्फी' की घोषणा कर दी थी।