फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से उम्मीदें लगाकर बैठे फैन्स ही नहीं पूरा बॉलीवुड भी हैरान है। फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के आसपास ही हुआ है और फिल्म को कई थिएटर्स से हटा भी दिया गया है। नतीज़ा अब यह हो रहा कि मेकर्स भी अक्षय के साथ फिल्मों को सुरक्षित नहीं मान रहें हैं। कुछ ऐसा ही अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'गोरखा' के साथ हुआ है। कहा जा रहा है कि 'गोरखा' डिब्बा बंद हो गई है। इसका एक कारण 'सम्राट पृथ्वीराज' की बड़ी असफलता को माना जा रहा है।
केआरके ने अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म गोरखा के बंद होने को लेकर ट्वीट किया है । केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा- 'ब्रेकिंग न्यूज... अक्षय कुमार बड़ी मुसीबत में हैं, सम्राट पृथ्वीराज के डिजास्टर रिजल्ट की वजह से। फिल्म गोरखा डिब्बा बंद हो गई है। कुमार मंगत ने अक्षय के साथ फिल्म न शुरू करने का ऐलान किया है, जब सिर्फ 75 करोड़ अभिनेता को ही देना है। वहीं साउथ स्टार सूर्या ने भी अक्षय के साथ फिल्म न शुरू करने का फैसला किया है।
Since @akshaykumar has given 6 super flop films in a row, so now no producer is having courage to start new film with him. He was having 8 films and 4 of them are shelved after disaster #samratPrithiviraj. This is how Bollywood works. Yahan Sirf Chadhte Suraj Ko Salaam Hota Hai.
— KRK (@kamaalrkhan) June 14, 2022
बीते साल अक्टूबर में अक्षय कुमार ने फिल्म गोरखा का ऐलान किया था। अक्षय कुमार ने गोरखा से जुड़े पोस्टर रिलीज किए थे, जो तेजी से वायरल हुए थे। गोरखा में वो वॉर हीरो मेजर जनरल इयान कार्डोजो की भूमिका निभाने वाले थे। गोरखा, भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट (५वीं गोरखा राइफल्स) के एक अधिकारी मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर आधारित बायोपिक थी, जिसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान करने वाले थे।