11 अगस्त को रिलीज़ हो रही अपनी फिल्म रक्षाबंधन के प्रमोशन के खिलाडी अक्षय कुमार फिल्म की पूरी कास्ट के साथ इंदौर पहुंचे। फिल्म में उनकी बहनों का किरदार निभाने वाली चारों अभिनेत्रियां और निर्देशक आनंद एल राय भी अक्षय के साथ मौजूद थे। इंदौर के निजी कॉलेज में आयोजित फिल्म रक्षाबंधन के प्रमोशनल इवेंट के बाद अक्षय और पूरी टीम मीडिया से भी रुबरू हुई। मीडिया से चर्चा के दौरान अक्षय कुमार ने फैंस को फिट रहने के लिए रूटीन को फॉलो करने को कहा।
कार से ही नहीं उतरे
इंदौर की फेमस 56 दुकान पर भी अक्षय कुमार दोपहर को पहुंचे हालाकिं वह अपने तय समय से काफी देरी से पहुचे लेकिन फैन्स ने भी उनकी झलक पाने के लिए करीब उनका तीन घंटे तक इंतजार किया। करीब 3.30 बजे 56 दुकान पहुंचे अक्षय कुमार भारी भीड़ को देखकर कार से बाहर नही उतरे और कार में ही खड़े होकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए वापस एयरपोर्ट निकल गए।
रक्षाबंधन में चार बहनों के भाई बने हैं अक्षय
रक्षाबंधन में अक्षय का किरदार एक ऐसे भाई का है, जिस पर अपनी चार बहनों की शादी की जिम्मेदारी है। अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर फिर नजर आएंगी। इससे पहले दोनों टॉयलेट: एक प्रेम कथा में नजर आ चुके हैं। अक्षय की रक्षाबंधन और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।