रामसेतु फिल्म को लेकर बीते दिनों मिस्टर खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार चर्चा में बने थे। अक्षय की रामसेतु ने अजय देवगन की बैंक गॉड को तो कलेक्शन में मात दे दी लेकिन फिर भी फिल्म बजट के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई। इस बीच अक्षय ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है और अपनी पहली मराठी फिल्म का ऐलान किया है।

अक्षय कुमार, निर्देशक महेश मांजरेकर की वेडात मराठे वीर दौडले सात' से मराठी डेब्यू करने को तैयार हैं। वेडात मराठे वीर दौडले सात एक मराठी फिल्म होगी, जिसका निर्देशन महेश मांजरेकर करेंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार, छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का हाल ही में एक इवेंट आयोजित किया गया था, जिस में सलमान खान भी नजर आए।

अक्षय ने मराठी डेब्यू और अपने किरदार पर मीडिया से बातचीत में कहा, मेरे लिए यह एक सपने के साकार होने जैसा है। मुझे लगता है बिग स्क्रीन पर छत्रपति शिवाजी महराज के किरदार को दर्शाना और निभाना खुद में ही एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जब मुझे राज ठाकरे ने ये किरदार निभाने के लिए कहा था, तो मैं पीछे हट गया