अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के फ्लॉप होने के बाद अब उनके प्रशंसकों को उनकी नई फिल्म 'रक्षा बंधन' का इंतज़ार है। हाल ही में अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'रक्षा बंधन' की रिलीज डेट का एलान हुआ था और अब इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। अक्षय ने कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर कर बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 21 जून को रिलीज होगा।
It’s a story of love, joy, family and the unbreakable bond that binds them… come be a part of this grand celebration of life.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 20, 2022
#RakshaBandhanTrailer out tomorrow.
#ReturnToFeelings#RakshaBandhan11August pic.twitter.com/mms7t0b0hv
अक्षय ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमे वे चार लड़कियों के साथ उन्हें गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ अक्षय ने लिखा-यह प्रेम, आनंद, परिवार और उन्हें बांधने वाले अटूट बंधन की कहानी है... आइए जीवन के इस भव्य उत्सव का हिस्सा बनें।
बताया जा रहा है कि अक्षय अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च मुंबई के एक मेगा इवेंट के दौरान करेंगे। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की थी। अक्षय ने टीजर शेयर करते हुए बताया था कि फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है।