रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र तैयारियों में जुड़े हुए हैं। वो अपने इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते। यही वजह है कि आलिया भट्ट प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी अपने काम के प्रति बेहद सजग और एक्टिव हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके दृढ़ संकल्प का सबूत है।

मंगलवार को आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मुंबई स्थित एक डबिंग स्टूडियो से बाहर आती हुई दिख रही हैं। साथ ही वीडियो में उनका बेबी बंप भी साफ दिख रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस ने आराम दायक ऑल ब्लैक कलर की आउटफिट पहनी हुई है। आलिया भट्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को चंद घंटों में कई हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और उनके चाहने वाले वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

जहां एक ओर उनकी ब्रह्मास्त्र को लेकर फैंस उत्साहित हैं तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर फिल्म का भारी विरोध हो रहा है और ट्रोल्स लगातार आलिया और रणबीर कपूर की बुरी वीडियो साझा कर फिल्म के बायकॉट की मांग कर रहे हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस सुपर नेचुरल साई-फाई फिल्म की कहानी सुपर पावर शिवा के इर्द गिर्द घूमती हुई दिखाई देंगी।