बॉलीवुड फिल्मों को सोशल मीडिया पर बॉयकॉट करने का ट्रेंड लगातार जारी है। जब भी कोई स्टार बॉयकॉट ट्रेंड पर अपनी राय सामने रख रहा है, लोग उनकी फिल्में ही ट्विटर पर बॉयकॉट करने का ट्रेंड चला रहे हैं। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन के बॉयकॉट  ट्रेंड का असर सीधे तौर पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दिखा, जहां इन दो बड़े स्टार्स की बड़ी फिल्में अब तक 100 करोड़ के मार्क तक पर भी नहीं पहुंच पाई हैं।

फिल्म मेकर्स भी फिल्मों के एक के बाद एक फ्लॉप होने से काफी घबराए हुए हैं और सितारे इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मनोज बाजपेयी के बाद अब हाल ही में आलिया की ऑनस्क्रीन मां शेफाली शाह ने बॉयकॉट ट्रेंड पर चुप्पी तोड़ी है। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का बॉयकॉट ट्रेडिंग के बाद जो बॉक्स ऑफिस पर जो हाल हुआ उससे तो सभी वाकिफ हैं। इसी बॉयकॉट ट्रेंड पर बात करते हुए शेफाली शाह ने कहा, ये बस एक ट्रेंड है और मुझे नहीं लगता ये ज्यादा समय तक चलेगा।

फिल्में वैसा ही एक कल्चर है,जैसा कि क्रिकेट है, जो कि कभी भी नहीं मर सकता। लोगों का अपना नजरिया हो सकता है, उनकी अपनी राय हो सकती है, लेकिन हम ये नहीं भूल सकते कि लोगों से हमें प्यार और सराहना भी हमेशा मिली है। मुझे लगता है कि हमें यह एक प्रगति की तरह ही लेना चाहिए और कहना चाहिए कि हमें कोशिश की और आगे बढ़ जाना चाहिए।