सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल है, जिसमें आलिया कैमरे के सामने रणबीर कपूर के बाल ठीक करने के लिए हाथ आगे बढ़ाती हैं लेकिन शायद रणबीर को आलिया का ऐसा करना पसंद नहीं आता और वे आलिया का हाथ झटक देते हैं।

हाल ही में सामने आए दोनों के इस वीडियो के बाद कई यूजर्स ने कपल को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है। हाल ही में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की स्टार कास्ट आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नागार्जुन और इस फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी को 'धर्मा प्रोडक्शन हाउस' के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया, जहां हर किसी की निगाहें आलिया-रणबीर पर आकर ठहर गईं। 

इस दौरान जहां आलिया मस्टर्ड कलर की लूज कॉटन शर्ट और जींस पहने नजर आईं, वहीं रणबीर ने अपने लुक कैजुअल रखते हुए सफेद टी-शर्ट और जींस कैरी की थी। दरअसल बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर और आलिया इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। 

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ये कपल पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई दे रहा है, दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। अब रणबीर आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है, जिस पर कमेंट करते हुए कुछ यूजर्स कुछ इसे रणबीर के नखरे बता रहे हैं, तो कुछ आलिया को ड्रामेबाज बता रहे हैं। 

एक यूजर ने आलिया को ट्रोल करते हुए लिखा है, 'सारी केयर इसे पब्लिक प्लेस पर ही दिखानी होती है, ओवरएक्टिंग की दुकान। ' एक अन्य ने लिखा, 'हे भगवान कितना ड्रामा ....पता नहीं रणबीर इस पागल लड़की को कैसे सहन करते हैं।' वहीं, एक यूजर ने रणबीर पर कटाक्ष करते हुए लिखा, 'रणबीर हमेशा अपने नखरे में होते हैं। ।