दर प्रेम कहानी की शुरुआत अलग होती है, कोई प्रेम कहानी दोस्ती से शुरू होती है, तो कोई झगड़े से। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी भी काफी मजेदार रही है। कॉफी विद करण का सातवां सीजन सात जुलाई से डिजिटल प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शरू हो रहा है। इस शो की शुरुआत आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ हो रही है। शो में आलिया ने वह पल साझा किया, जो उन्हें और रणबीर को करीब ले आया था। आलिया कहती है, 'हम ब्रह्मास्त्र की वर्कशॉप के लिए तेल अवीव जा रहे थे। मुझे अब भी याद है, वो अंदर आए और मेरे साथ वाली सीट पर बैठ गए। मैं उनके साथ बैठने के लिए उत्सुक थी। लेकिन उनके बैठने पर पता चला कि सीट में कुछ खराबी है। इसलिए फिर उन्हें दूसरी सीट पर भेजा गया। मैं सोच रही थी ऐसा क्यों हो रहा है, मेरा सपना क्यों टूट रहा है। फिर सीट को ठीक कर लिया गया और वह दोबारा आ गए।' आगे आलिया बताती हैं, 'रणबीर भी सीट खराब होने र से थोड़ा अपसेट थे। उन्होंने कहा कि वह यह सोचकर परेशान थे कि इस सीट को भी अभी खराब होना था, जब हम साथ बैठ रहे थे। वहीं से हमारे बीच वह वाइब्स आ गई थी।' रणबीर और आलिया पहली बार ब्रह्मास्त्र में एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।