आलिया भट्ट की फ़िल्म डार्लिंग्स का टीज़र मंगलवार को रिलीज़ हो गया। डार्क कॉमेडी 'डार्लिंग्स' से निर्माता के तौर पर आलिया अपनी शुरुआत कर रही हैं। मंगलवार को, फिल्म की पहली झलक आलिया ने शेयर की है, जिसमें उनके साथ शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू जैसे उम्दा कलाकार नज़र आए।
जसमीत के रीन फ़िल्म के डायरेक्शन का काम संभाल रहे हैं वहीं, आलिया खुद शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ डार्लिंग्स का सह-निर्माण भी कर रही हैं। ये डियर जिंदगी के बाद शाहरुख खान के साथ उनका दूसरी फ़िल्म है।
फिल्म डार्लिंग्स पहली झलक के साथ, आलिया ने घोषणा की, "इट्स जस्ट ए टीज़र डार्लिंग्स। 5 अगस्त को आ रहा है #DarlingsOnNetflix।"
नेटफ्लिक्स फिल्म का टीज़र एक मिनट से भी ज़्यादा लंबा है और इसमें इन चारों अभिनेताओं के साथ-साथ हिंदी की पुरानी मेंढक और बिच्छू की कहानी भी दिखाई गई है। टीज़र के साथ, नेटफ्लिक्स इंडिया ने डार्लिंग्स का पहला ऑफीशियल पोस्टर भी रिलीज़ किया है। "क्या मैं और बिच्छू दोस्त हो सकते हैं? डार्लिंग्स, 5 अगस्त को देखें, केवल नेटफ्लिक्स पर,"
डार्लिंग्स टीज़र और पोस्टर से पता चलता है, कि कहानी मुंबई के लोगों की ज़िंदगी पर ही बेस्ड है। डार्लिंग्स एक डार्क कॉमेडी है जो एक माँ-बेटी के रिश्ते और उनके जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। शेफाली शाह फिल्म में आलिया भट्ट की मां की भूमिका में नजर आएंगी जबकि विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
टीज़र में विजय वर्मा और आलिया भट्ट के किरदार के बीच एक रोमांटिक ट्रैक भी दिखाया गया है। नवोदित निर्देशक जसमीत के रीन की, फिल्म का संगीत फिल्म निर्माता-और संगीतकार विशाल भारद्वाज ने दिया है।