200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पर बड़ा आरोप लगाया है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि एक्ट्रेस ने सब कुछ समझते हुए भी सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक अतीत को अनदेखा किया और उसके साथ आर्थिक लेनदेन करती रहीं। ईडी ने यह भी पाया कि पैसे के लालच की वजह से उन्होंने उस व्यक्ति के आपराधिक इतिहास को भी नजरअंदाज कर दिया। इतना ही नहीं जैकलीन खुद को और रिश्तेदारों को मिलने वाले तोहफों को लेकर लगातार अपना पक्ष बदलती रहीं।
#Breaking: जैक़लीन को दिल्ली पुलिस ने तलब किया, 12 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया.#JacquelineFernandez #SukeshChandrashekhar #MoneyLaunderingCase @ShaliniKTiwari pic.twitter.com/zepIExwULe
— News18 India (@News18India) September 1, 2022
ईडी ने चार्जशीट में यह भी आरोप लगाया है कि वो सुकेश द्वारा खरीदी गई कुछ चीजों से भी इनकार करती रहीं, जिसकी जांच सबूतों के आधार पर की जा रही है। ट्रायल कोर्ट ने बुधवार को जैकलीन को 26 सितम्बर को उपस्थित होने के लिए समन भेजे हैं। दिल्ली कोर्ट ने 200 करोड़ एक्सटॉर्शन केस में ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडीज को भी सह-आरोपी बनाया है।समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीन सिंह ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए 26 सितम्बर को उपस्थित होने के लिए कहा है।
इसी केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के एडवोकेट ने भी कोर्ट को बताया कि जैकलीन को 29 अगस्त को उपस्थित होने के लिए कहा गया था, मगर वो नहीं आयीं। इसलिए उन्हें दोबारा समन भेजे गये हैं। इस । पर जैकलीन के वकील ने कोर्ट को विश्वास दिलाया कि वो हाजिर होंगी और जांच एजेंसी से सहयोग भी करेंगी।