साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना जानते हैं। वह अपनी फिल्मों से फैन्स का दिल तो जीत रहे हैं लेकिन समय देकर अपने परिवार का दिल भी जीत रहे हैं। अल्लू अर्जुन इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।
अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ कई सेल्फ-पोर्ट्रेट शेयर किए हैं। उनकी ये सभी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तो यह कहा जा सकता है कि यह स्टार अपने परिवार के लिए फोटोग्राफर भी हो सकता है। गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन के अरहा और अयान नाम के दो बच्चे हैं।
अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी अरहा की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''मेरी परी आसमान में है...'' और आगे लिखा #AAClicks अब अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता भी पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है, इसका अंदाजा उन्हें सोशल मीडिया पर मिले लाइक्स से लगाया जा सकता है।