साउथ स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा: द राइज' रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। फैंस अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा द रूल को लेकर तरह-तरह के अपडेट सामने आते रहते हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' को लेकर खबर आई थी कि यह फिल्म भारत के बाद रूस में रिलीज होने जा रही है। पुष्पा 2 को लेकर इस खबर के सामने आने के बाद मेकर्स ये जानने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा द रूल' की चर्चा ज़ोरों पर है। कुछ महीने पहले फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आ रहा है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म के ओवरसीज थियेट्रिकल राइट्स को सुरक्षित करने के लिए 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि निर्धारित की है। यह जानने के बाद कई लोग हैरान हैं, इस वजह से इसकी कीमत राजामौली की ' RRR ' से भी ज्यादा है। जानकारी के लिए बता दें कि ' RRR ' के ओवरसीज थिएटर राइट्स 70 करोड़ रुपये में बिके थे।

गौरतलब है, कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 2' यानी 'पुष्पा द रूल' की रिलीज डेट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अगस्त 2023 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहद फाजिल भी नजर आएंगे।